बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ के सेरूणा थाना क्षेत्र में बाईक-पिकअप की भिंड़त में एक जने की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक अन्य घायल हो गया है। जिसे पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती क रवाया गया है। बताया जा रहा है कि सब्जी से भरी पिकअप जब खाली होकर लौट रही थी कि अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे मोटरसाईकिल पर सवार दो जनें पिकअप से टकरा गये। इस हादसे में झझेऊ निवासी एक जने की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोटरसाईकिल चालक घायल हो गया। जिसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल मृतक व घायल की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Related Posts
शोभासर जलाशय पर रख-रखाव के कारण रविवार को आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
बीकानेर। शोभासर के स्वच्छ जल पम्पिंग स्टेशन और रॉ वाटर पम्पिंग स्टेशन पर अतिआवश्यक पम्प…
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। जिले के सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या…
अब इस तारीख तक अदालतों में पैरवी नहीं करेंगे अधिवक्ता
बीकानेर। जिले में कोरोना के बढ़ रहे संक्रमितों की संख्या को देखते हुए बार एसोसिएशन…
