बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ जी एस खींचड़ ने विवि से सेमेस्टर के परीक्षा के आवेदन को लेकर फैल रही भ्रांति को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि विद्यार्थी भ्रमित न हो। जितने भी विद्यार्थी परीक्षा आवेदन करने से रह गये है,वे अपना आवेदन करें। पूर्व में तय किये गये मानदंड़ों के अनुरूप आवेदन प्रक्रिया सुचारू रहेगी। किसी भी प्रकार से आवेदन शुल्क में वृद्वि नहीं की जाएगी। जब तक विवि प्रशासन कोई निर्णय नहीं ले लेता। तब तक ऐसा नहीं होगा। खींचड़ ने कहा कि लॉकडाउन के चलते विद्यार्थियों को हो रही परेशानी से विवि प्रशासन भी वाकिफ है और विवि प्रशासन विद्यार्थियों की इस दौरान आने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए ही विद्यार्थियों के लिये हितकारी निर्णय लेगा।
Related Posts
बीकानेर : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई, पढ़े खबर
बीकानेर। सड़क सुरक्षा समिति की शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला…
bikaner: मकान में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
बीकानेर, नाल थाना क्षेत्र में एक अद्र्धनिर्मित मकान में गुरुवार को महिला का शव पड़ा…
बीकानेर : दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी बाइक ले गया चोर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पढ़े खबर
बीकानेर। शहर में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा। जिससे आमजन को…
