बीकानेर कोरोना रिपोर्ट : पोजेटिव महिला की मौत के बाद नियमों के तहत हुवा अंतिम संस्कार

बीकानेर। बीकानेर पीबीएम अस्पताल में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण पाए जाने के बाद इलाज ले रही महिला की मौत हो गई। पुलिस व प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा इंतजामों के बीच नियमों के तहत महिल का अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि बीकानेर में शुक्रवार को कोरोना विस्फोट हुआ, दो कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद शाम को रिपोर्ट सामने आई कि पीबीएम अस्पताल में महिला की मौत हो गई। मौत से पहले स्वाईनफ्लू की जांच की गई तो वो निगेटिव आई और उसके बाद काोरोना की जांच की गई, जांच आने से पहले ही महिला की मौत हो गई।
सीएमएचओ डॉ. मीना ने बताया कि महिला की उम्र 60 वर्ष थी, जो पीबीएम में इलाज ले रही थी। कल शाम को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद नियमों के तहत अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *