जयपुर। राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। गुरुवार को कोरोना के 83 केस पॉजिटिव आए। जिसमें जोधपुर में 22 लोग संक्रमित मिले। वहीं जोधपुर में ही बीएसएफ के 12 जवान भी पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ चित्तौडग़ढ़ में 16, जयपुर में 13, पाली में 6, अजमेर मे 5, धौलपुर में 4, कोटा में 2, पाली, सिरोही और उदयपुर में 1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या 3400 पहुंच गई। वहीं अजमेर और जयपुर में 1-1 मौत भी हुई। जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 95 पर पहुंच गया। दिन की पहली मौत अजमेर में 65 साल के व्यक्ति की हुई। जिन्हे एक दिन पहले भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दूसरी मौत जयपुर में 50 साल के व्यक्ति की हुई।
Related Posts
फुर्तिला सेवा समिति के बैनर का किया विमोचन
बीकानेर। फुर्तिला सेवा समिति के बैनर का विमोचन सूरदासाणी बगेची में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष दिलीप…
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीयन करवाएं संस्थान
बीकानेर अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत एवं राज्य…
बीकानेर बढ़ता कोरोना ग्राफ अभी आए इतने पॉजिटिव
बीकानेर। कोरोना का ग्राफ निरन्तर बढता जा रहा है। सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने…
