बीकानेर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक अध्यक्ष न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार पारीक की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। सचिव पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पीडि़त प्रतिकर स्कीम 2011 के तहत (8) प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया जिनमें 5 प्रार्थना पत्रों को खारिज करते हुए शेष 3 प्रार्थना पत्रों पर प्रतिकर राशि आठ लाख पचास हजार रूपये स्वीकृत की गयी एवं नि:शुल्क विधिक सहायता के लिये 12 प्रार्थना पत्रों को रखा गया, जिसमें 3 को खारिज करते हुए 9 में विधिक सहायता प्रदान की गयी तथा अण्डर ट्राईल रिव्यू कमेटी बैठक व माह अप्रेल से जून तक बाल विवाह प्रतिषेध अभियान के लिये कार्य योजना तैयार किये जाने के लिये बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में जज पारिवारिक न्यायालय संख्या एक विनोद कुमार सोनी, जज पारिवारिक न्यायालय संख्या दो श्याम सुंदर लाटा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश नायक,एडीएम सिटी शैलेन्द्र देवडा, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा,लोक अभियोजक सतपाल सिंह शेखावत,बार अध्यक्ष मुमताज अली, बार अध्यक्ष, उप निदेशक महिला बाल विकास विभाग शारदा चौधरी,केन्द्रीय कारागृह उप कारापाल विजय सिंह उपस्थित हुए।
Related Posts
न्यायाधीश ने किया सेवा आश्रम (विमंदित गृह) का मासिक निरीक्षण
बीकानेर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, (राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर) के निर्देशानुसार पवन कुमार अग्रवाल…
बीकानेर : फिर हुवा कोरोना महाविस्फोट, अभी आये 23 नये पोजेटिव
बीकानेर। कोरोना संक्रमण अब तीन ब दिन पैर पसार रहा है। इसमें महिलाओं की संख्या बढ़ती…
सूर्य सप्तमी 12 को, निकलेगी रथयात्रा
बीकानेर। पौधरोपण, तुलसी पौधा वितरण, डांडिया का आयोजन के साथ 12 फरवरी को सूर्य सप्तमी…
