devendravani@ बीकानेर। प्रदेश में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य अधिकारियों के दल ने शनिवार को अतिरिक्त आयुक्त भगवतसिंह एवं सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध के नेतृत्व में नोखा रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित घी निर्माता फैक्ट्री मैसर्स श्री मारुति फूड प्रोडक्ट पर कार्यवाही की। फर्म मालिक मुकेश पारीक ने बताया कि यहाँ पर गुजरात से क्रीम मंगाकर उसको गर्म करके 410 से 420 रुपए लीटर के भाव से टुडे चॉइस नाम से घी बेचा जा रहा था। जबकि घी का बाजार भाव कम से कम 525 रुपए प्रति लीटर है। मौके 1 नमूना एफएसएस एक्ट के तहत घी का लिया जाकर 765 किलोग्राम घी मिलावट के संदेह पर सीज़ किया गया। इसके अलावा मेसर्स युवराज फ़ूड प्रोडक्ट, फड़ बाजार से नमकीन एवं केसर बाटी का एक-एक नमूना एफएसएस एक्ट के तहत लिया गया। NUCHEM फ़ूड, इंडस्ट्रियल एरिया खारा से रिफाइंड ग्राउंड नट आयल का 1 नमूना FSS एक्ट के तहत लिया गया। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा एवं अमित शर्मा शामिल रहे। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
Related Posts
ढाणी में लगी आग से घरेलू सामान-जेवरात जलकर स्वाह
बीकानेर। जिले के नोखा थानान्तर्गत एक गांव की ढाणी में लगी आग से घरेलू सामान,नकदी…
क्रूज में नशे करते वीडियों आया बाहर कई लोग आधे पकड़े में नाचते दिखे
मुंबई। आज उस क्रूज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग बेफिक्र होकर नाचते…
बीकानेर : ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी पर बस चढ़ाने की कोशिश
बीकानेर। जिले के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में हल्दीराम प्याऊ पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी पर जान…
