बीकानेर। संभाग के श्रीगंगानगर इलाके में कोरोना अब संपर्कों के जरिए पांव पसार रहा है। सोमवार को एक साथ छह रोगी सामने आए। इनमें पांच ऐसे थे जो पदमपुर में पूर्व में मिले रोगी के संपर्क में आए थे। अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इन नए रोगियों के संपर्क खंगालने में जुट गए हैं। पदमपुर में एक साथ नए रोगी मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। पदमपुर में मिले नए चार रोगियों में से तीन वार्ड तेरह के ही रहने वाले हैं जबकि एक अन्य वार्ड का निवासी है।वहीं जबकि पदमपुर में इसी परिवार के संपर्क में रही एक युवती गजसिंहपुर में पॉजिटिव मिली है। वहीं गांव ढाबां झलार में पॉजिटिव मिले युवक का सैंपल हनुमानगढ़ में लिया गया था। ऐसे में वह हनुमानगढ़ का रोगी है लेकिन श्रीगंगानगर के गांव ढाबां झलार में मिला है।
Related Posts
बीकानेर : रविवार को पहली रिपोर्ट में आये इतने पोजेटिव
DV NEWS बीकानेर। जिले में कोरोना के आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।…
बीकानेर : सिंचाई कार्यालय से जालियां चोरी कर रहे थे, नौ पकड़े
पूगल. इंदिरा गांधी नहर परियोजना के कार्यालय में रखी जालियां काट रहे नौ जने गिरफ्तार…
रेनबो क्लास ने मनाया वार्षिकोत्सव
बीकानेर। आज रेनबो क्लास में 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में रतानी व्यासों की…
