अवैध रूप से लग रहे 5जी टावर का विरोध, दी धरने की चेतावनी

देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। अवैध रूप से लग रहे 5जी टावर के विरोध में रामपुर बस्ती के निवासियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलक्टर और संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इन लोगों की मांग है कि रामपुरा बस्ती गली नम्बर 28 में स्कूल के पास अवैध टावर लगाया जा रहा हैं। जिससे सम्पूर्ण क्षेत्रवासियों को आने वाले समय में दिक्कतों का सामना करना पड़ेेगा। इन लोगों की मांग है कि घनी आबादी का क्षेत्र होने से इसका दुष्परिणाम देखने को मिलेगें। जिसके कारण इसे नहीं लगाया जावे। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों भी इन लोगों ने मोबाइल टावर नहीं लगने के लिए नयाशहर थाने के बारह प्रदर्शन कर अपनी बात रखी थी। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर समय रहते यह काम नही रोका गया तो मजबूरन धरना लगाया जायेगा। जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *