कुंड में डूबने से 40 वर्षीय युवक की हुई मौत

बीकानेर। कुंड में डूब जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बापेऊ गबांव की है। जहां पर एक व्यक्ति की कुंड में डूब जाने से मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 40 वर्षीय जैसारा पुत्र भीखाराम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस व्यक्ति के कुंड में डूृब जाने के मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *