बीकानेर। उदयपुर के वल्लभ नगर क्षेत्र से कांग्रेस के विद्यायक गजेंद्र सिंह सक्तावत के निधन से राज्य विधानसभा में 4 सीट खाली हो चुकी है। अक्टूबर माह में भीलवाड़ा के सहाडा से कांग्रेस के विधायक कैलाश त्रिवेदी, नवंबर में चूरू के सुजानगढ़ क्षेत्र से कांग्रेस विधायक वरिष्ठ केबिनेट मिनिस्टर मास्टर भंवर लाल और उदयपुर के राजसमंद क्षेत्र से पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा की विधायक किरण मेहश्वरी का निधन हो चुका है। इन 3 माह में कांग्रेस के 3 भाजपा के 1 विधायक की मौत ने सत्तासीन पार्टी एवं प्रतिपक्ष भाजपा के नेतृत्व की चिंता बढा दी है। इन 4 विधानसभा में दोबारा चुनाव होने है। यह चुनाव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए तो चुनोती है ही साथ ही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद के लिए भी एक चुनोती से कम नही। यह चुनाव अशोक गहलोत के कार्य की परीक्षा है वही भाजपा में बगैर वसुंधरा के होने वाले चुनाव में कटारिया व पुनिया का भविष्य तय करेगा।
Related Posts
क्या सरकारी हॉस्पिटल में फ्री दवा वितरण की व्यवस्था थी क्या वैसे ही नि:शुल्क जांचों में तो नहीं होगा ?
बीकानेर। बीकानेर पीबीएम संभाग की सबसे बड़ी अस्पताल के हालात ये है कि डॉक्टर्स कोई…
बीकानेर : डूंगर कॉलेज के आगे छात्रों ने सड़क की जाम, बुलानी पड़ी आरएसी, पढ़े खबर
बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में भगतसिंह छात्रावास की मांग को लेकर मंगलवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष…
मास्क नही पहना तो जाना होगा जेल, देखे खबर
जयपुर। कोरोन वायरस की रोकथाम और उससे बचाव के लिए सरकार लगातार लोगों से मुंह पर…
