बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी लीला समाप्त कर ली। इस संबंध में मृतक के भाई भीनासर हरिराम मंदिर के पीछे, नखत बन्ना मंदिर के पास रहने वाले राजूराम पुत्र बिशनाराम नायक ने मर्ग दर्ज करवा कर बताया कि 11 नवंबर की रात को हम सब खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठकर देखा तो भाई रामनारायण (35) घर पर नहीं था। इधर उधर ढूंढा तो घर के पीछे नीम के पेड़ से फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। फंदे से नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया।
Related Posts
बीकानेर : पुलिस ने एक दिन में की दो बड़ी कार्यवाही, देखे
बीकानेर। नोखा पुलिस ने एक ही दिन में दूसरी बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने…
15 साल के बच्चे के साथ कुकर्म, गुप्तांग में पेट्रोल डाला
देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर, बीकानेर के बज्जू में चार दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें…
नयाशहर थानाधिकारी का रीडर रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद होते ही जा रहे है। आएं दिन…
