नए साल में 3 सुपरमून, धरती के बहुत नजदीक होगा चन्द्रमा

3 सुपरमून

नए वर्ष में जनवरी से मार्च के बीच होंगी तीन पूर्णिमा

बीकानेर। वर्ष-2019 में पडऩे वाली लगातार तीन पूर्णिमा पर तीन सुपरमून देखने को मिलेंगे। जनवरी से मार्च तक तीन पूर्णिमा आएंगी। इसमें सुपरमून देखने को मिलेंगे। यानी चंद्रमा सामान्य आकार से बड़ा दिखाई देगा।

21 जनवरी, 19 फरवरी और 21 मार्च को पूर्णिमा आ रही है। तीनों पूर्णिमा का चंद्रमा सुपरमून होगा। पंडितों के अनुसार पृथ्वी की परिेक्रमा करता हुआ चंद्रमा पृथ्वी से 3 लाख 61 हजार 740 किमी या इससे कम दूरी पर आ जाता है तो वह सुपरमून कहा जाता है।

19 फरवरी का सुपरमून साल का सबसे नजदीकी होगा। इस रात ज्यादा चमकीला व 27 हजार 554 किमी करीब होगा। सामान्य पूर्णिमा के चंद्रमा से सुपरमून 7 प्रतिशत बढ़ा व 16 प्रतिशत चमकीला होता है।

इस सदी में 356500 किमी से कम दूरी का सुपरमून देखने के लिए 25 नवंबर 2034 का इंतजार करना होगा, जिसमें चंद्रमा की दूरी 356446 किमी होगी। इस सदी का सबसे नजदीकी सुपरमून 6 दिसंबर-2052 को होगा। इसमें चंद्रमा की दूरी 356425 किमी होगी। वहीं 31 जनवरी-2018 को इस साल का पहला चंद्रग्रहण दिखाई दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *