बीकानेर : नकली नोटों की जांच SOG करेगी, गांव में नकली नोट की छपाई, मास्टर माइंड चंपालाल के घर नकली नोटों का अड्‌डा, पढ़े खबर

बीकानेर, में नकली नोट छापने का कारखाना सिर्फ वृंदावन एन्क्लेव में नहीं बल्कि दो से तीन जगह था। बीकानेर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब नोखा के सुरपुरा में मास्टर माइंड चंपालाल के घर से पुलिस को प्रिंटर के साथ 14.56 लाख रुपए के नकली नोट मिले। आशंका जताई जा रही है कि करोड़ों रुपए के नोट सुरपुरा से छापकर भी बाजार में चलाए गए हैं। उधर, इस पूरे मामले की जांच स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को सौंप दी गई है।नकली नोट के मास्टर माइंड सुरपुरा के चंपालाल के घर से शुक्रवार को आईजी ऑफिस की विशेष टीम ने छानबीन की। इस दौरान वहां से 14.56 लाख रुपए के नकली नोट के साथ एक प्रिंटर मिला। इस प्रिंटर से यहां भी छपाई का काम चल रहा था। इतना ही नहीं पुलिस को यहां से 4 लाख 43 हजार रुपए के असली नोट भी बरामद किए। ये रुपए चंपालाल ने जाली नोट के बदले लिए थे। अब यह पता लगाया जा रहा है कि ये रुपए किससे और कितने जाली नोट के बदले लिए गए थे।

अब तक हुई बरामदगी

वृंदावन एन्क्लेव में स्थित मकान से पुलिस को दो करोड़ 74 लाख रुपए के नकली नोट, प्रिंटर सहित कई महत्वपूर्ण सामान मिला था। इसके बाद रविकांत जाखड़ से 14 लाख 86 हजार दाे हजार के नकली नोट, एक प्रिंटर, दाे कागज के रिम बरामद किए हैं। यह बरामदगी जाखड़ के वैष्णोधाम के पास स्थित कमरे से हुई है, जाे उसने किराए पर ले रखा था। नोटों के बंडल तैयार मिले हैं, लेकिन यह पानी से गिले हाे रखे हैं। इससे पूर्व टीम ने गुरुवार काे दीपक जीनगर के लूणकरणसर स्थित घर से 6 लाख 30 हजार रुपए और एक पेपर कट्टर बरामद हुआ। इस दाैरान दाे लाख 56 हजार रुपए के नोट पूरी तरह प्रिंट हाे रखे थे। इसमें पांच सौ व दाे हजार रुपए के जाली नोट है। बाकी रकम अधूरी प्रिंट हाे रखी थी।

अब एसओजी करेगी जांच

नकली नोट के इस मामले में अब स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) जांच करेगी। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर ने आदेश कर दिए हैं। ऐसे में बीकानेर पुलिस अब तक की जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंप देगी। अब तक सात आरोपी गिरफ्तार हाे चुके हैं। इन सभी को SOG के हवाले किया जा रहा है। पड़ताल में 43 युवकों के नाम सामने आए हैं, जिनका डोजियर बनाकर SOG को सौंपा जाएगा। उधर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी जांच शुरू कर दी है। आरबीआई के अधिकारियों ने गिरफ्तार युवकों से भी पूछताछ शुरू की है वहीं नकली नोटों का परीक्षण भी किया जा रहा है। आरबीआई ये पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट छापने के बाद कहां कहां बाजार में उतारे गए। नोट्स की सीरिज सहित कई तकनीकी मामलों में छानबीन हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *