बीकानेर। तलाकशुदा 25 वर्षीय महिला को शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जब पीडि़ता ने आरोपी से शादी करने की बात कही तो आरोपी यह कहते मना कर दिया कि वह दूसरी जाति की है। इस संबंध में पीडि़ता ने नामजद आरोपी के खिलाफ दंतौर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। इस मामले की जांच थानाधिकारी भजनलाल कर रहे है। पीडि़ता का आरोप है कि चक 05 एनजीएम निवासी रोशन पुत्र नानकसिंह बावरी ने उसको शांदी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म किया। जब शादी करने की बात कही तो आरोपी शादी करने से मुकर गया। पुलिस के अनुसार पीडि़ता पहले पति को तलाक दे चुकी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, नकदी व जेवरात पर किये हाथ साफ
देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग रहा। चोरी का…
डूबने से दो युवक-विवाहिता की मौत,नहर में मिला शव
बीकानेर। जिले के विभिन्न थाना इलाकों में डूबने से तीन जनों की मौत हो गई।…
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जोधपुर। शहर के निकटवर्ती बोरानाडा क्षेत्र में सालावास रोड पर एक कमरे में युवक ने…
