देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक ने खेजड़ी के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बद्रासर गांव की रोही की है। जहां बद्रासर निवासी गुटीराम (21) पुत्र मोमनराम ने गांव की रोही में खेजड़ी के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के पिता मोमनराम ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया कि 10 दिसंबर को उसका पुत्र गुटीराम रोही में ऊंट को चराने गया था। शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन ढूंढने निकले। इस दौरान गांव के व्यक्ति से सूचना मिली गुटीराम खेत में खेजड़ी के पेड़ पर लटका हुआ। इस सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो गुटीराम ने पेड़ से फांसी लगा रखी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Related Posts
नशीली गोलियों का जखीरा किया बरामद
बीकानेर। जिले में नशे का कारोबार चरम पर फल-फूल रहा है पुलिस की लाख कोशिश…
नाल थाने में सरपंच सहित नौ के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज
बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में एक महिला ने नौ जनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का…
आमने सामने वाहन टक्कर में एक जने की दर्दनाक मौत
नोखा। उपखंड के जसरासर थाना क्षेत्र के गांव बेरासर के समीप मंगलवार की शाम करीब…
