देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के नाल थाना इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गये है। जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि बुधवार रात नाल रोड़ पर कोडमदेसर से बीकानेर दर्शन कर लौट रहे तीन युवकों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय अक्षय जोशी की मौत हो गई। जबकि उनके साथ मोटरसाइकिल पर सवार अरूण भाट व नरेन्द्र गंभीर घायल हो गये। जिन्हें राहगीरों की मदद से पीबीएम अस्पताल लाया गया।
Related Posts
हत्या में शामिल ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। धीरेरां के सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण जांगू की हत्या के 38 महीने बाद हत्या…
स्कूलों व कॉलोजों के पास बिकते है खुले आम नशीले चीजे
बीकानेर। सरकार के आदेशों को धज्जियां उड़ाते हुए दुकानदारों पर बुधवार को पुलिस ने दो…
