घटना की जानकारी देती दोनों महिलाएं। - Dainik Bhaskar

जोधपुर में एक युवक के दो युवतियों से शादी करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। युवक ने एक युवती से राजू बन शादी की। वहीं, दूसरी युवती से इमरान बनकर निकाह किया। अब दोनों पत्नियों ने आरोप लगाया है कि आरोपी तीसरी शादी करने जा रहा है। दोनों ने रविवार को प्रताप नगर थाने में मामला दर्ज करवाया।

दोनों का कहना है कि पहले हमे धोखे में रख शादी की। फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति दोनों महिलाओं को छोड़ चुका है। अब तीसरी महिला का जीवन खराब करने जा रहा है। इसलिए उन्होंने अपने पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया। प्रताप नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

आरोपी युवक।
आरोपी युवक।

युवतियों ने बताया कि आरोपी ने 2011 में खुद को हिंदू बताकर शादी रचाई। उसके बाद 29 जुलाई 2021 को मुस्लिम बनकर मुस्लिम लड़की से शादी की। अब यह शख्स दोनों को छोड़कर जा चुका है। दोनों ही युवतियां दर-दर भटकने को मजबूर हैं। दोनों युवतियों ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी शख्स फरार है। दोनों ने बताया कि आरोपी दुकान चलाता है। लेकिन वहां भी नहीं मिला।

आरोपी ने खुद को मुस्लिम बताकर आयशा से निकाह किया।
आरोपी ने खुद को मुस्लिम बताकर आयशा से निकाह किया।

मंदिर में लिए थे फेरे

हिंदू युवती नीतू ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ 2013 में मंदिर में फेरे लिए थे। शादी के कुछ समय बाद इमरान उसे मारने- पीटने लगा। घर से निकाल दिया। वो भी वापस नहीं गई। कई दिनों बाद उसे पता चला कि इमरान किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। इस दौरान इमरान ने मुस्लिम लड़की आयशा से निकाह कर लिया। उसके साथ रहने लगा। लेकिन कुछ दिनों बाद वह उसके साथ भी मारपीट करने लगा। फिर घर से निकाल दिया। इस दौरान आयशा को नीतू के बारे में भी पता चला। आयशा ने 10 नवंबर थाने में मामला दर्ज करवाया था। पुलिस जब इमरान के बारे में जांच करने पहुंची तो पता चला कि वह इस शहर में नहीं है। मामले में पुलिस के आगे कोई कार्रवाई नहीं करने पर रविवार को दोनों महिलाएं सामने आई। तब मामले का खुलासा हुआ।

दोनों का आरोप है कि परिवार के लोगों से बात करने के बाद पता चला कि आरोपी अब तीसरी शादी की कोशिश में है। तब दोनों युवतियों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। जल्द से जल्द इमरान की गिरफ़्तारी की मांग कर रही हैं। पुलिस भी इमरान की तलाश में जुट गई है।