देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक युवक के गोली मारी गई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पटेलनगर में नापासर निवासी 19 वर्षीय प्रभूदयाल के गर्दन पर गोली मारी गई है। जिससे वह लहूलुहान हालत में गिर पड़ा। जिसे राहगीरों ने पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ सदर शालिनी बजाज,थानाधिकारी महावीर प्रसाद पीबीएम अस्पताल पहुंचे। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली किसने चलाई ओर गोली चलाने का कारण क्या है। पुलिस ने जिले में नाकाबंदी करवा दी है और गोली चलाने वालों का पता लगाने में जुट गई है।
Related Posts
पत्नी की कैंची मारकर हत्या, फिर घर के बाहर बैठ मोबाइल में गेम खेलने लगा
शहर की बीजेएस कॉलोनी में सोमवार तड़के एक सिरफिरे युवक ने अपनी पत्नी की कैंची…
मेघवाल बने केबिनेट मंत्री छाई खुशी की लहर
बीकानेर। बीकानेर के खाजूवाला सीट से वरिष्ठ विधायक गोविन्द राम मेघवाल को राजस्थान मंत्रिमंडल में…
अवैध नशीली गोलियों सहित दो युवकों को पुलिस ने दबोचा
बीकानेर। जिले के पुलिस स्पेशल टीम ने अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसते हुए…
