बीकानेर।। ”हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है,बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा ” सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं के इसी उद्गार के साथ पूर्व विधायक (बीकानेर एवं मांडल) गोकुल प्रसाद पुरोहित को उनकी 33 वीं पुण्यतिथि पर ‘गोकुल सर्किल’ पर याद किया गया। 6 जून 2019 को गोकुल सर्किल पर श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं ने स्व.पुरोहित को पुष्पांजलि अर्पित की तथा बीकानेर शहर के लिए उनके द्वारा दिये गये योगदान पर चर्चा की।

कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व शहर अध्यक्ष जनार्दन कल्ला ने कहा कि स्व. पुरोहित एक निर्भीक जन नेता, कुशल एवम् प्रखर विधायक तथा जुझारू एवम् कर्मठ मजदूर नेता थे । वे मजदूरों के हितैषी थे उन्होंने जीवन पर्यन्त कमजोर एवम् शोषित वर्ग के उत्थान हेतु कार्य किया वे कांगे्रस के ऐसे सच्चे सिपाही थे जिन्होंने पार्टी हेतु सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस अवसर पर पूर्व महापौर एवं न्यास अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि स्व. पुरोहित ने सच्चे अर्थो में बीकानेर में कांग्रेस का बीज बोया था उन्होंने बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक लम्बी फौज तैयार की, हम सभी उन्हीं के अनुयायी है एवम् उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर ही कार्य करते है।

इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि स्व. पुरोहित राजनीति की चलती फिरती पाठशाला थे जिनके हर कार्य से हमें कुछ सीखने को मिलता था। कांग्रेस नेता मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि स्व. पुरोहित एकमात्र ऐसे शहरी क्षेत्र के नेता थे जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के लिए कई आन्दोलन किये। गोकुल प्रसाद पुरोहित स्मारक स्मिति के श्रीगोपाल पुरोहित ‘श्रीजी’ ने कहा कि ‘बाबाÓ को सच्ची श्रद्धांजली तभी होगी जब सभी लोग संगठित होकर कांग्रेस को मजबूत करने में अपना योगदान दे।

श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुमित कोचर,कांग्रेस महिला नेत्री सनीता गौड़,पार्षद नरेश जोशी,विजय कुमार व्यास,चिंरजी गुरु,श्रीलाल व्यास श्रीभा,कर्मचारी नेता शंकर पुरोहित,भरत प्रकाश श्रीमाली,इंटक नेता सीन महाराज,एडवोकेट मदन गोपाल पुरोहित,पूनमचंद व्यास,अशोक पुरोहित,गुलाम मुस्तफा नवरत्न व्यास,नृसिंह महाराज,विरेन्दऊ किराडू,श्याम नारायण रंगा,श्याम देराश्री,चंदऊ गोपाल पुरोहित,रामनाथ आचार्य,नवनीत पुरोहित ,उमेश राजपूत,गिरिराज हर्ष,रंगा राजस्थानी,मुकेश किराडू,गोपाल पुरोहित,भंवर लाल किराडू,राजेश आचार्य ,एडवोकेट हीरालाल हर्ष ,संतोष रंगा, खुशाल व्यास,प्रेम नारायण रंगा,भरत पुरोहित, कंवरलाल बोहरा, ओम प्रकाश चैधरी, आदित्य पुरोहित, रवि पुरोहित, मोहन, गोपाल पुरोहित रामजी व्यास, गणेश रंगा, स्नेह कुमार सोनी,गणेश छंगाणी,एडवोकेट कुंदन व्यास,महेश सारस्वत, आदि कई गणमान्य नेताओं व आम नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। गोकुल प्रसाद पुरोहित स्मारक समिति की तरफ से डॉ.सुनील गोपाल पुरोहित ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। समिति के एडवोकेट अजय पुरोहित एवं अनिल गोपाल ने स्व.गोकुल प्रसाद पुरोहित के नाम से एक आवासीय कॉलोनी स्थापित करने की मांग की,जिसका वहॉं उपस्थित जनसमूह ने पुरजोर तरीके से समर्थन किया।