बीकानेर। जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। जिससे युवक का शरीर जल गया। घटना के उपरान्त झुलसे हुए युवक को स्थानीय उप स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पीबीएम के लिये रैफर कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से परेशान 9 केएलडी कुंडल के रहने वाले रोहिताश मेघवाल ने बुधवार सुबह अपने पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस हादसे में वह करीब 30 प्रतिशत झुलस गया। झुलसी हालत में परिजन उसे उपस्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां से चिकित्सकों ने ट्रोमा सेन्टर भेज दिया। फिलहाल रोहिताश का इलाज चल रहा है।
Related Posts
बीकानेर की औद्योगिक इकाई को मिली गैस पाइपलाइन की सौगात
औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति बीकानेर। शहर के औद्योगिक विकास की दिशा में एक…
मथुरा-वृंदावन सहित गोवर्धन, गिर्राजजी जाना है तो बीकानेर से अब ये ट्रेन है तैयार
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल व रेल यात्री सेवा सुविधा समिति की ओर से बीकानेर रेल…
गर्मी की दस्तक और पानी की किल्लत शुरू,पार्षद पानी की टंकी पर चढ़ी
बीकानेर। राजीव नगर वार्ड नंबर 17 में पानी की पाईप लाईन को लेकर कांग्रेसी पार्षद चेतना…
