इंदिरा गांधी

शहर जिला महिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती।

बीकानेर। विश्व की लोह महिला एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती सोमवार को रानीबाजार शहर जिला महिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। महिलाओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित उनके बलिदान को याद किया।

शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड ने कहा कि इंदिरा गांधी ने डेढ़ दशक से ज्यादा समय तक देश का नेतृत्व करके दुनिया मे भारत की धाक जमाई।

उन्होंनेे गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों और पिछड़ों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जिन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उनकी ओर से चलाए गए बीस सूत्री कार्यक्रम से देश मे चहुंमुखी विकास हुआ।

इस अवसर पर जसोदा पांडुई, सुमन त्रिपाठी, राजू भाटी, शारदा विश्नोई, परमेश्वरी विश्नोई, विजयलता शर्मा, जेठी देवी, संतोष भाटी, कमली बानो, रुखसाना सहित महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीं।