गहलोत

श्रीडूंगरगढ़ विधायक किशनाराम नाई ने बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी गोपाल गहलोत को दिया समर्थन।

बीकानेर। शहर के दोनों विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे स्वतंत्र प्रत्याशी गोपाल गहलोत का कहना है कि हमेशा संघर्ष की जीत होती आई है, इस बार जनता उनके साथ है, तो जीत भी निश्चित है।

आज बीकानेर पूर्व एंव पश्चिम विधानसभा से स्वतंत्र प्रत्याशी गोपाल गहलोत के पक्ष सभाओं और नुक्कड़ मीटिंगों का दौर जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने टोलियां बना कर घर-घर जाकर चुनाव चिन्ह कैंची को विजयी बनाने की अपील की। महिलाओं ने भी अलग-अलग टोलियां बना कर डोर टू डोर जाकर लोगों को चुनाव चिन्ह कैंची का बटन दबा कर गोपाल गहलोत को विजयी बनाने की आग्रह किया।

गहलोत ने सभाओं में और जनसम्पर्क के दौरान शहरवासियों को विश्वास दिलाया की मैं हमेशा आप लोगों के बीच में रह कर काम करूगंा, पिछले विधानसभा में हार के बावजूद मैं जनता के बीच में रहा और बीकानेर की जन समस्याओं के लिए संघर्ष किया, जबकि हमारे विधायक चुनाव जीतने के बाद शहर की समस्याओं से दूर रहे और उन्होने बीकानेर का रूख नहीं किया।

जनता इस बार जवाब जरूर देगी, जनता जानती है किसने उनके बीच रह कर संघर्ष किया है और कौन सिर्फ वादे कर के चला जाता है, इस बार संघर्ष की जीत होगी।

जन सम्पर्क:- प्रचार के आखरी दिन महिला एंव पुरूष कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया गया। कार्यकर्ताओं ने मोहल्लों और वार्डों में लोगों को चुनाव चिन्ह कैंची का बटन दबा के चुनाव में विजयी बनाने के लिए अपील की।
आज कार्यकर्ताओं ने मंजू कॉलोनी, रथखाना, सादुलगंज, पवनपुरी, शिवबाडी, नत्थुसर बास, वाल्मीकि बस्ती, श्रीरामसर नायक बस्ती, भीनासर वाल्मीकी बस्ती, गंगाशहर बड़ी लाइन, सुजानदेसर आदि स्थानों पर जाकर लोगों को चुनाव में गोपाल गहलोत को विजयी बनाने का आग्रह किया।