बीकानेर। करीब सात साल बाद हो रहे यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर कई दिनों से चल आ रही उहापोह की स्थिति अब साफ हो गई। अब पंजाब की तर्ज पर राजस्थान में भी पहली बार युवा कांग्रेस के लिए वोटिंग भी ऑनलाइन होगी, इसके लिए चुनाव अधिकारी टैब पर वोटिंग कराएंगे। ऐप के जरिये ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बुधवार को प्रदेश चुनाव प्रभारियों की हुई बैठक में यह तय किया गया। इस बैठक में पूरे प्रदेश में एक साथ चुनाव करवाने पर भी मुहर लगा दी है। जानकारी के अनुसार 22 व 23 फरवरी को लेकर पूरे प्रदेश में एक साथ चुनाव करवाएं जाएंगे।
ऐसे होगा अध्यक्ष का चुनाव
दऱअसल अध्यक्ष पद के लिए जिन नौ प्रत्याशियों के मुकाबला हो रहा है उनमें से सर्वाधिक वोट लाने वाला प्रत्याशी अध्यक्ष बनेगा। उसके अलावा चार उपाध्यक्ष बनेंगे। जिनमें दो सामान्य वर्ग से और एक महिला, एक एससी-एसटी वर्ग से उपाध्यक्ष बनेगा। हालांकि महिला और एससी-एसटी वर्ग से एक-एक उपाध्यक्ष बनेगा, लेकिन इनके बीच मुकाबला होगा, क्योंकि अध्यक्ष पद के लिए दो महिलाओं ने नामांकन किया है। अगर इन दोनों में से कोई भी अध्यक्ष नहीं बन पाया तो फिर उपाध्यक्ष के लिए इनके बीच कड़ा मुकाबला होगा।यही हाल एससी-एसटी वर्ग के प्रत्याशी का है। यहां भी दो प्रत्याशी मैदान में है। अगर महिला-एससी-एसटी वर्ग से एक-एक प्रत्याशी होते तो अध्यक्ष नहीं बनने के बावजूद भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाते।
महामंत्री के लिए हुए 71 आवेदन
वहीं युवा कांग्रेस महामंत्री के लिए 71आवेदन हुए हैं। इनमें से प्राथमिकता के आधार पर 12 महामंत्री और उसके बाद 39 सचिव बनाए जाएंगे। हर जिले से एक सचिव बनेगा। प्रत्येक दिन प्रदेश की 50 विधानसभाओं में यूथ कांग्रेस के लिए चुनाव होंगे।
बीकानेर से यह कर रहे है जोर अजमाईश
आपको बता दे कि बीकानेर से कांग्रेस के युवा नेता जोर अजमाईश कर रहे है। यहां से प्रदेश महासचिव के लिये शहरी इलाके अरूण व्यास,देवेन्द्र बिस्सा और ग्रामीण क्षेत्र जितेन्द्र कस्वां के बीच कड़ा मुकाबला है। जिसके लिये बीकानेर के सात विधानसभा के लिये बीस हजार तथा पूरे प्रदेश के करीब 4.80 लाख मतदाता अपना वोट डालेंगे। वहीं बीकानेर पश्चिम विधानसभा के अध्यक्ष ऋषि व्यास,जितेन्द्र बिस्सा,प्रदीप शर्मा और इरफान चौहान चुनाव मैदान में है। जबकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पद के लिये धनपत चायल,पार्षद प्र$फुल्ल हटीला व राजा भाटी के बीच मुकाबला है। इन दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में करीब 9 हजार मतदाता है।