बीकानेर। विवाहिता को झांसा देकर उससे दुष्कर्म और अश्लील क्लिप बनाकर ब्लेकमैल करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की ओर से सदर थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी शादी 2010 में हुई थी। शादी के बाद पति से मनमुटाव हो गया और उसने घर से निकाल दिया। वह पीहर रहने लगी और उसने दहेज प्रताडऩा और भरण-पोषण का मामला दर्ज करवाया। इस दौरान उसके पति का दोस्त श्रीरामसर निवासी अशोक माली पीहर में आने-जाने लगा और उसने पति से राजीनामा करवाने का झांसा दिया। वह लगातार संपर्क में रहा और उसे बातों में लेकर दुष्कर्म करता रहा। इससे वह गर्भवती हो गई तो उसने गोली देकर गर्भ गिरा दिया। बाद में अशोक उसे रात को होटल में ले जाने की जिद करने लगा। मना करने पर उसने अश्लील क्लिप वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है। उसका मेडिकल मुआयना करवाया जाएगा।