भैरू उपासक सन्त लालबाबा की भविष्यवाणी

बीकानेर।देश के तीन बड़े राज्यों में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव देश की आगामी सता का भविष्य तय करेगा। इन चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बहुत पसीना बहाना पड़ेगा। तब सता प्राप्ति के योग बनेंगे।  ये कहना है भैरू उपासक सन्त लालबाबा का। लाल बाबा के अनुसार राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। यदि यहां पर किसी भी तरह से सत्ता का परिवर्तन होता है, तो पांच महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान होने की संभावना है। भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है, इस पर सीधी बात करना मुश्किल है, लेकिन चाल समझकर सितारों के इशारों को समझा जा सकता है।
राजस्थान के चुनाव के बारे में सितारें के हिसाब से दोनों पार्टीयो की कुंडली का अध्ययन करने के बाद यह निकलकर आता है कि कांग्रेस अभी बृहस्पति की महादशा में है। जिसमें से शुक्र का अंतर चल रहा है। अभी शनि कुंडली में स्थित सूर्य पर से गुजर रहा है। वहीं हाल ही वृश्चिक राशि में गया बृहस्पति कुंडली के आधार पर बुध के ऊपर से गुजर रहा है। वहीं बीजेपी की बात करें तो चंद्रमा की दशा में चंद्रमा का अंतर चल रहा है। वहीं साढ़े साती भी आखिरी चरण में है। वृश्चिक राशि में गया बृहस्पति चंद्रमा के ऊपर से गुजर रहा है। वोटिंग के दिन यानी कि 7  दिसंबर 2018  को चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र में सूर्य के साथ युति कर सकता है। परिणाम वाले दिन चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से गुजरते हुए केतु के साथ संयोजन में रहेगा।

इसका फल

कांग्रेस के लिए बृहस्पति की दशा फायदे वाली रहेगी। अभी वृश्चिक राशि में बृहस्पति का परिभ्रमण कांग्रेस के लिए फायदेमंद रह सकता है। हालांकि बृहस्पति में शुक्र की अंतर्दशा आपसी झगड़ों को बढ़ा सकती है। चंद्रमा में चंद्रमा की अंतर्दशा बीजेपी के लिए थोड़ी मुश्किल पैदा करने वाली है। बृहस्पति का वृश्चिक राशि में पारगमन भी बीजेपी की कुंडली के अनुसार फायदा देने वाला नहीं है। साढ़े साती का आखिरी चरण भी बीजेपी को परेशानी में डालने वाला है।
वोटिंग वाले दिन केतु का चंद्रमा के साथ संयोजन सत्ता पक्ष के लिए अच्छा नहीं माना जाता। बहुत सी सीटों पर किसी एक तरफा वोटिंग देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर यदि सितारों की बात सुनें तो आने वाले दिनों में बीजेपी को मेहनत का फल कम ही मिलेगा, वहीं कांग्रेस यदि आंतरिक झगड़ों से मुक्त हो पाई, तो फायदे में रहेगी।