न्याय और कर्म के देवता शनिदेव नए साल के पहले सप्ताह यानी 7 जनवरी को अस्त हुए थे। अब करीब 35 दिन बाद ये फिर से उदय हो रहे हैं। 10 फरवरी को शनि उदय होंगे। शनि का उदय होना कई राशियों के लिए बहुत से बदलाव लेकर आएगा। पांच राशियों के लिए शनि का अस्त होना बहुत ही फलदायी रहेगा। मेष,  कन्या, मकर राशि के लोगों को शनि के उदय होने से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।  आपको बता दें कि शनि ने 22 जनवरी को नक्षत्र परिवर्तन किया था। इससे पहले 7 जनवरी को शनि अस्त हुए थे। अब 10 फरवरी को रात 1.30 बजे शनि फिर से उदय हो रहे हैं।

आपको बता दें कि  सूर्य देव के पास पहुंचने पर शनि या कोई दूसरा ग्रह भी अस्त हो जाता है। सूर्य के प्रभाव से अस्त हुए शनि का सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानें शनि के उदय होने पर इन 5 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

शनि के उदय होने से मेष राशि के लोगों के लिए बहुत ही अच्छा समय है। इस राशि के लोगों की आर्थिक समस्याएं कम होंगी और नौकरी में भी तरक्की मिलेगी। अपना व्यापार करने वालों को खासा लाभ होगा।

कन्या राशि वालों की भी आय के साधन दौगुने होंगे। इस राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। खासकर इतने दिनों से जो मानसिक तनाव था वो भी कम होगा।

मकर राशि के लोग अपनी कड़ी मेहनत से अवसर का लाभ पाने में समर्थ रहेंगे। इस राशि के लोगों को कई प्रकार से लाभ होने की उम्मीद है। इस राशि के लोग सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे।

मिथुन राशि के लोगों के शनि के उदय होने से इन राशि के लोगों को उन्नति और लाभ होगा।  बिगड़े काम बनेंगे। निवेश के लिए बहुत ही अच्छा समय है।

मीन राशि वालों के लिए भी शनि का का उदय होना शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। नौकरी में सफलता, व्यापार में लाभ और परिवार में मंगल कार्यों का आयोजन होगा।