श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ स्थानीय नगर पालिका के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओ की बैठक बुलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने आज स्थानीय नगर पालिका चुनाव में सफलता के लिए महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ पेड़ीवाल भवन में जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक मे चुनाव प्रभारी ने भी भाग लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने नगरपालिका के चुनाव में जीत हासिल करने के लक्ष्य पर जोर दिया। बैठक में प्रभारी, जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी,कार्यकर्तागणआदि मौजूद थे।

कार्यकर्ता नींव की ईंट की तरह मजबूती से टिका रहता है- जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कहा जिन नीतियों और रीतियों पर चलकर आज भाजपा ने केंद्र में इतिहास रचा है, उसी इतिहास को हम पुनः नगर पालिका चुनाव में दोहराने वाले हैं। कार्यकर्ताओं को पुनः अपनी क्षमता का भरपूर प्रदर्शन करना होगा। नेता और पदाधिकारी तो पूर्व हो जाते हैं। किंतु कार्यकर्ता नींव की ईंट की तरह मजबूती से टिका रहता है। कोंग्रेस के शासन में गरीबो के घर उजाड़ने का काम किया और दूसरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गरीबो को घर बनाने के लिए उनके खातों में पैसे डालते है श्रीडूंगरगढ़ की जनता इस नगर पालिका चुनाव में जनता उनको जवाब देगी औऱ भाजपा का बोर्ड बनाएगी
बैठक को संबोधित करते हुए नगर पालिका चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक अशोक नागपाल ने कहा कि हम सभी को भाजपा का बोर्ड बनाना है जिला प्रभारी ने कहा कि हम सभी को आपसी मतभेद भुलाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करके भाजपा का परचम लहराना है। और कहा कि चुनावों में टिकट वितरण में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी और निष्पक्षता से टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम किसी सीट पर समर्थन नहीं देने वाले हैं। हर सीट पर कमल का प्रत्याशी होगा और उसको लड़ाने वाला मजबूत संगठन होगा।
नगर पालिका चुनाव संयोजक रामेश्वरलाल पारीक ने कहा कि भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लक्ष्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को निरंतर गतिमान सक्रियता से कार्य करते रहना होगा, ताकि हम अपने लक्ष्यों को शीघ्रता शीघ्र प्राप्त कर सकें। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सिंबल के आधार पर पार्टी के प्रत्याशियों की विजय संपूर्ण देश में हो रही है। भारतीय जनता पार्टी की स्वीकारोक्ति संपूर्ण देश में तेजी से बढ़ रही है।

बैठक में सहसंयोजक लीलाधर बोथरा,पूर्व जिलाउपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा,जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वत,रामनिवास महिया,शहर अध्यक्ष महावीर प्रजापत,पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी,पूर्व वाइस चेयरमैन हरि बाहेती,पूर्व चेयरमैन राधेश्याम स्वामी,पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मानमल शर्मा,जुगल तावनियाँ,एस. कुमार सिंधी,पार्षदगण में अरुण पारीक,रमेश मूंधड़ा,संतोष बोहरा,गोपाल व्यास,तोलाराम मारू,नन्दू सोनी,रामकिशन दर्जी,विनोद गुंसाई,ओमनाथ सिद्ध,नरेश सोनी,शहर महामंत्री प्रदीप जोशी,बजरंगलाल सांसी,तोलाराम कूकना, नन्दू नाई, संदीप कायल,मंगलचंद कंडारा,सुधीर स्वामी,तरुण छापोला,फूसाराम पारीक,मांगीलाल तापड़िया,गजानन्द बोहरा,राजू माली,राम सोनी,मानक बोहरा,श्याम पुरोहित,सहीराम सायच,पुखराज तेजी,हरि जमीदार,नारायण राजपुरोहित,ओमप्रकाश सोनी,मांगीलाल राठी,अशोक झाबक,नारायण मोट,अनिल धायल,भरत सुथारसहित सैंकड़ो पार्टी के वरिष्ठ और युवा कार्यकर्तागण शामिल रहे ।