ये क्या हुआ !

राजमार्ग-15 पर हुआ हादसा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बीकानेर। कोलायत थाना इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के राजमार्ग-15 पर रात को दुलाराम पुत्र हीराराम किसी कार्य से जा रहा था। तभी वहां से निकले किसी अज्ञात वाहन ने उसको चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में राहगीर उसे कोलायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा।

अज्ञात शख्स की मौत

बीकानेर रेलवे स्टेशन रोड पर सो रहे अज्ञात शख्स की आज मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोटगेट थाना पुलिस ने शव को वहां से उठवा कर पीबीएम परिसर स्थित मोर्चरी में रखवाया।

जानकारी के मुताबिक मृतक शिनाख्त नहीं हो पायी है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को बताया कि यह व्यक्ति दिनभर स्टेशन रोड और मटका गली में घूमता रहता था और रात को यहीं दुकानों के आगे फुटपाथ पर सो जाता था।

आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात शख्स की नशे की हालत में मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त और जांच कर रही है।