माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आज विधानसभा में प्रस्तुत राज्य बजट का मैं स्वागत करता हूं।
यह बजट किसान व युवा हितैषी है। बजट में कृषक प्रदेश का आत्मनिर्भर होना एक बड़ी उपलब्धि है।बिजली, पानी व सड़क से जुड़ी योजनाओं के अलावा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं का बजट में पुरा ध्यान रखा है। बेरोजगारों के लिए नई भर्ती की घोषणा करना भी सराहनीय कदम है। बजट के कर्मचारियों (राज्य) का भी ध्यान में रखा है।


मेरी नजर में यह बजट युवा, किसान गरीब हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी है। किसी भी तरह का नया टैक्स नहीं लगाना, यह मेंहगाई को कम करेगा। इस बजट से मेंहगाई कम होगी और नई भर्तीयों से बेरोजगारी दूर होगी। यह बजट बढ़ते राजस्थान का दर्पण है।

नूतन कुमार जोशी
डायरेक्टर
बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लि. बीकोनेर