बीकानेर।अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के सरंक्षक ओमप्रकाश जोशी,राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज प्रकाश जाजडा़, प्रधानमंत्री जयकिशन प ंचारिया,राष्ट्रीय अध्यक्ष युवक संघ रमेश जोशी (खटोड़),महामंत्री ललित उपाध्याय की अनुशंसा पर बीकानेर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व विप्र फाउंडेशन युवा मंच जिलाध्यक्ष रविन्द्र जाजडा़ को अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा युवक संघ के बीकानेर संभाग अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।