संयुक्त युद्धाभ्यास

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में जारी, चौथे दिन दोनोंं देशों की सेना के जवानोंं ने खेला बॉस्केट बॉल मैच, योगाभ्यास किया।

बीकानेर। भारत-अमेरिका के सैनिकों द्वारा महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में संयुक्त युद्धाभ्यास विजय प्रहार आज चौथे दिन भी जारी है। आपसी तालमेल और समझबूझ के साथ इस अभ्यास में दोनों सेनाएं अपनी कार्य प्रणाली, एवं प्रथाओं पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित कर रही हैं।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल सोंवित घोष ने बताया कि दोनोंं देश के सैनिकों की टुकड़ी ने बंधक ग्रह को छुड़वाने के अपने अभ्यास को पुख्ता किया जिसके लिए आपसी समझ तथा समन्वय के उच्चतम स्तर की आवश्यकता होती है और एक छोटी सी गलती भी बहुत हानिकारक सिद्ध हो सकती है।

उन्होंने गांव निकासी एवं बंधक बचाव का अभ्यास भी किया जिसे आने वाले दिनों में अभ्यास द्वारा पुन: पुख्ता किया जाएगा। दिन के अंत में दिन की कार्यवाही का संयुक्त विश्लेषण किया, जिससे भविष्य में इन पर सुधार का सबक मिला। इन व्यक्तिगत प्रथाओं को अभ्यास के अंत में एकीकृत किया जाएगा।

सैन्य प्रशिक्षण के अलावा अमेरिकी कमाण्डो सेना ने प्राचीन एवं विश्व द्वारा प्रशंसित ‘योग अभ्यास’ पर भी समय बिताया और बड़ी उत्सुकता के साथ श्वास क्रिया का अभ्यास किया।

दिन के अंत में दोनों देश की सेनाओं ने संयुक्त युद्धाभ्यास क्षेत्र में बास्केटबाल का एक दोस्ताना मैच भी खेला।