बीकानेर। शहर में आये दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने आकर तबाड़तोड़ फायरिंग की है। जानकारी के अनुसार पूगल रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे बने एक स्वीससेंटर पर कैम्पर में सवार होकर आये और फायरिंग शुरु कर दी है। बताया जा रहा है आपसी झगड़े के कारण ये फायरिंग हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर ये घटना हुई है। बताया जा रहा है दो तीन जनों को छर्रे भी लगे है जिनको पीबीएम लेकर गये है।