बीकानेर देवेंद्र वाणी न्यूज़। दिल्ली में कांग्रेस राजभवन का घेराव करेगी इसमें राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना है। राजभवन घेराव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतागण दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार सभी पूर्व व वर्तमान सांसदों, वर्तमान विधायक व पूर्व विधायकों को उपस्थित होने के लिए हिदायते दी जा रही है। घेराव की सफलता हेतु दिल्ली नगर निगम के पार्षद जिला कांग्रेस कमेटीयों से जुड़े सभी पदाधिकारियों वार्ड प्रभारी सभी ब्लाॅक अध्यक्ष महिला कांग्रेस सेवा दल युथ कांग्रेस एसी.एस.टी प्रकोष्ठ, एनएसयूआई एवं अल्पसंख्यक विभाग से जुड़े कांग्रेसजनों को समय पर उपस्थित होने की हिदायत दी जा रही है।
गहलोत व डोटासरा जयपुर राजभवन का करेंगे घेराव
केन्द्र सरकार द्वारा किसान विरोधी कानून के खिलाफ राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में जयपुर स्थित राज भवन का घेराव किया जायेगा। इस घेराव में कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री इन्चार्ज संगठन एवं कांग्रेस के राजस्थान के प्रभारी अजय माकन भी शामिल होेगे। राज भवन के घेराव के लिए जयपुर शहर के सभी कांग्रेस जनो को शामिल होने का आहृवान किया गया है। वैसे कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष ने पीसीसी के निर्वाचित सदस्यों, मनोनित सदस्यों, ब्लाॅक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, निर्वतमान पदाधिकारियों, पार्षदों सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल होना है।