नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सुबह 10 बजे एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्रालय अब आत्मनिर्भर भारत पहल के लिए एक बड़ा पुश (धक्का) देने को तैयार है। रक्षा उत्पादन के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए रक्षा मंत्रालय 101 से ज़्यादा वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध(एम्बार्गो) पेश करेगा।