जावड़ेकर

केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने का कहना है कि कांग्रेस के राहुल गांधी सचिन पायलट को नेता बनाना चाहते हैं लेकिन उनमें इस बारे में खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं है। अगर वे इस बारे में कुछ भी बोले तो कांग्रेस में बगावत हो जाएगी।

बीकानेर। केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने आज यहां मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस पर जमकर हमले बोले।

जावड़ेकर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए जावड़ेकर ने कहा कि वे सचिन पायलट को नेता बनाना चाहते हैं लेकिन इस बारे में खुल कर कभी नहीं बोले हैं, उनमें इतनी हिम्मत ही नहीं कि वे इस बारे में कुछ बोल सकें। क्योंकि वे जानते हैं कि अगर सचिन पायलट को नेता बनाने के बारे में कुछ कहा तो पार्टी में बगावत हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि कहा कि कांग्रेस हमेशा सेना की क्षमताओं पर शक करती है, इतना ही नहीं अब तो कांग्रेस सेनाध्यक्ष पर भी शक करने लगी है। जबकि सेना चौबिसों घंटे हमारी रक्षा करती है।

कांग्रेस की यह सोच सेना के मनोबल को कम करने वाली है। कांग्रेस नेता और राजसमन्द से प्रत्याशी सीपी जोशी की ओर से अभी हाल ही में दिए गए विवादित बयानों पर उन्होंने कहा कि सीपी जोशी का चुनाव निरस्त किया जाना चाहिए और उन्हें अयोग्य घोषित करना चाहिए। क्योंकि राजनीति का मतलब जाति-धर्म नहीं है। जोशी के बयानों से लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

भाजपा की उपलब्धियां गिनवाते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष-2014 में भाजपा की सरकार सिर्फ छह प्रदेशों में थी लेकिन अब 18 प्रदेशों में है। वहीं कांग्रेस की सरकार उस दौरान 16 प्रदेशों में थी, अब सिर्फ चार प्रदेशों में ही सिमट गई है।

प्रकाश जावड़ेकर आज गुरुपर्व पर रानीबाजार स्थित गुरुद्वारे पहुंचे। वहां उन्होंने गुरु ग्रन्थ साहेब के मत्था टेका और लंगर भी चखा। उनके साथ केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम क्षेत्र विधायक और प्रत्याशी डॉ. गोपाल जोशी, सत्यप्रकाश आचार्य, सहीराम दुसाद भी साथ थे।