बीकानेर। जनमानस कल्याण एवं पर्यावरण शुद्विकरण के उद्देश्य से महानंद महादेव मंदिर परिसर में अयुत चंडी महायज्ञ का आयोजन 25 जनवरी से 2 फरवरी तक किया जाएगा। पत्रकारों को आयोजन की जानकारी देते हुए आचार्य मक्खन लाल व्यास शास्त्री ने बताया कि नौ दिवसीय इस महायज्ञ में 25 यज्ञ कुंड पर मुख्य आचार्य गौरीशंकर पुरोहित के आचार्यत्व में 251 ब्राह्मणों द्वारा करीब दस हजार दुर्गा पाठ किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि महायज्ञ में 70 विद्वान बीकानेर से बाहर से आ रहे है। इसके लिये 24 जनवरी को श्रीधरजी महाराज व पुण्यानंद जी महाराज के सानिध्य में शोभायात्रा निकलेगी,जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई महायज्ञ स्थल पहुंचेगी। व्यास ने बताया कि महायज्ञ स्थल के चारों ओर चार वेदों के नाम से द्वार बनाएं गये है। इनमें ऋग्वेद और अथर्ववेद पर पुरी से आएं ब्राह्मण तथा यजुर्वेद व सामवेद पर आयोध्या से आएं ब्राह्मण मंत्रोचारण से पाठ करेंगे। इसके अलावा कुण्ड आचार्य के रूप में त्रिविक्रम व्यास,ब्रह्माचार्य रमेश सूरा तथा दृष्टा के रूप में डॉ योगेश व्यास पीठासीन रहेंगे। महायज्ञ को लेकर यज्ञ कुण्डियों का निर्माण कार्य जोरशोर से चल रहा है। साथ ही देवी शक्ति की प्रतिमाओं का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में गौरीशंकर पुरोहित,बृजशंकर व्यास व शिवकुमार व्यास भी मौजूद रहे।
महायज्ञ के लिये बनाई समिति
व्यास ने बताया कि महायज्ञ के लिये समिति का निर्माण किया गया है। जिसमें पं नथमल पुरोहित,संत लालबाबा,जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा और आचार्य अरविन्द पांडे के संरक्षण में संत पदमाराम कु लरिया,राजमाता सुशीला कुमारी,कन्हैयालाल कल्ला,देवकिशन चांडक,राजेश चूरा,खुंडा महाराज,गिरधर रंगा को शामिल किया गया है।