जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बजट भाषण कृषि पर आधारित रहा। मुख्यमंत्री ने राज्य के किसानों को रोजगार के लिए टैक्स फ्री लोन देने का एलान करते हुवे कहा कि आगे से कृषि बजट अलग से पेश किया जाएगा।  मुख्यमंत्री की इस घोषणा से कृषि क्षेत्र को समझने के लिए सरकार द्वारा किये जाने वाले कार्य की जानकारी आम-आवाम के साथ किसान वर्ग को पता चल सकें। इससे जनता तक किसानों के हित में किये जाने वाले कार्यो की जानकारी पहुंच पायेंगी।