बीकानेर। ज्यों ज्यों मतदान की तिथि नजदीक आ रही है। त्यों त्यों बीकानेर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैयालाल झंवर को अनेक समाजों का समर्थन मिलता जा रहा है। विकास के पर्याय के रूप में पहचाने जाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी को सोमवार को राजपूत रावणा समाज ने समर्थन देते हुए जीताने की बात कही। तो माहेश्वरी समाज व खत्री मोदी समाज की ओर से भव्य अभिनंदन कर भारी मतों से जीताने का संकल्प लिया। राजपूत सभा भवन में आयोजित बैठक में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित सजातिय बंधुओं ने एक स्वर में कन्हैयालाल झंवर को मत व समर्थन दिया। इस मौके पर समाज के जिलाध्यक्ष मलसिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के अहंकारी स्वभाव ने रावणा समाज का जो अपमान हुआ है। वो समाज कभी नहीं भूलेगा और इस विधानसभा चुनाव में वोट की चोट देकर कांग्रेस को भारी मतों से जिताएगा। इस असवर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गजेन्द्र सिंह सांखला,ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़,समाज के वरिष्ठ देवीसिंह व राजेन्द्र सिंह की मौजूदगी में समाज ने कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया।

रेलवे ऑडिटोरियम में खत्री मोदी समाज की ओर से अशोक मोदी की अगुवाई समाज के लोगों ने झंवर का सम्मान कर जीत का भरोसा दिलाया। खत्री मोदी समाज ने कहा कि झंवर विकास के पर्याय है। इन्होंने जनप्रतिनिधि रहते हुए हमेशा विकास की सोच के साथ क्षेत्र को उंचाईयां प्रदान की। पुरानी गिन्नाणी में पार्षद परमानंद गहलोत,जेठाराम पुरोहित,उदयरामसर में सुरेन्द्र झंवर,मुक्ताप्रसाद में अरविन्द मिढ्ढा,रामपुरा में बृजलाल विश्नोई,वाल्मिकी बस्ती में पार्षद नंदलाल जावा,शौकत अली,जेलवेल पर पूर्व पार्षद मनीष पुरोहित तथा लक्ष्मी हैरिटेज में माहेश्वरी मित्र मंडल की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया। इस मौकों पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी,पार्षद,पूर्व पार्षद,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी सहित अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे।

ज्वाइन की कांग्रेस

नोखा में कन्हैयालाल झंवर के विकास से प्रभावित होकर न सिर्फ भाजपा के पार्षद व पदाधिकारी विकास की इस मुहिम में भागीदार बन रहे है,वहीं प्रबुद्व नागरिकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर हाथ को मजबूत करने का फैसला लिया। बीकानेर के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा कांग्रेस सरकार के पूर्वमंत्री मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, पश्चिम कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. बी.डी. कल्ला एवं पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैयालाल झंवर के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और इस बार दोनों विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस को जीताने के लिये प्रयासों का संकल्प लिया। सदस्यता ग्रहण करने में सतीश मैनी, डॉ. बाघ सिंह, श्यामसुन्दर शर्मा, जगदीश मीणा, राजेश कोटिया, शिव कुमार उपाध्याय, प्रेमचन्द भाटी, गोपाल पंवार, रामगोपाल सग्गर, भूपेन्द्र सिंह सग्गर, प्रदीप चौहान, सुशील पारीक, संजय झाम्ब, मनदीप सिंह, कबीर झाम्ब, कुलदीप भाटिया, नीलम सग्गर, सुनीता भाटिया, सुप्रिमा भाटिया, रामप्यारी पंवार, अंशु मेहता, राजीव शर्मा, दिनेश वत्स, मुकेश ऐरी, सुखदेव आदि शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए 32 जने

उधर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीकानेर आगमन पर चौरडिय़ा चौक मे हुई जनसभा में करीब 32 जनों ने कांग्रेस के विकासपरक सोच से प्रभावित होकर कांग्रेस का हाथ थामा। इसमें श्याम तंवर,कैलाश गोयल,अनवर अजमेरी,अशोक अग्रवाल,धनराज सोनी,प्रेम कुमार अग्रवाल,पी सी गोयल,दुष्यंत तंवर,कुमथु हुसैन,श्रवण विश्नोई,परमिन्दर सिंह,मोहन प्रजापत,गणेश ओझा,अशोक पारीक,बजरंग गहलोत,बाबूलाल भाटी,विकास गुप्ता,महेन्द्र सिंह,अमित खत्री,प्रकाश सोनावत,नयन गुजर,मदन सिंह,शुगन चौधरी,मुकेश तंवर,सांवलमल विश्नोई,बुधराम विश्नोई,देवेन्द्र विश्नोई,मुन्ना गहलोत,सुरेश ओझा,पंकज ओझा,रमेश सांखला,मनु कच्छावा,वी के चावला व तरूण शर्मा प्रमुख थे। जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री ने माला व कांग्रेस का दुपटा पहनाकर कांग्रेस परिवार में शामिल किया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व क्षेत्र से प्रत्याशी कन्हैयालाल झंवर व पश्चिम से प्रत्याशी डॉ बी डी कल्ला सहित जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत भी मौजूद रहे।

भाजपा पार्षद ने थामा कांग्रेस का हाथ

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला की बीकानेर में आयोजित प्रेसवार्ता में नगर निगम में वार्ड 25 से भाजपा पार्षद नैनूदेवी ने अपने पति के साथ भाजपा को छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा। जिनका सुरजेवाला ने दुपटा पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर नैनूदेवी के पति ने कहा कि विकास की बात करने वाली भाजपा महज दिखावे की राजनीति करती आई है। वे चार वर्ष से निगम में वार्ड में विकास के लिये संघर्ष कर रहे है। दुर्भाग्य की बात है कि विकास की बात करने वाली भाजपा का एजेण्डा महज ढकोसला है। कांग्रेस ने पूर्व में भी शहर में विकास किया है और अब ऐसा लगता है कि कांग्रेस के बिना इस शहर का विकास संभव नहीं है। कांग्रेस के विकास करने और वादा निभाने की परम्परा से प्रभावित होकर वे कांग्रेस में आये है।

भाजपा पदाधिकारी भी हुए कांग्रेस में शामिल

बीकानेर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैयालाल झंवर की कार्यशैली से प्रभावित होकर घडसीसर में हुई सभा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गंगाशहर के अध्यक्ष बाबर कोहरी,मुख्त्यार कोहरी और सतार खां ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर झंवर को भारी मतों से जीताने का संकल्प लिया। मंडल उपाध्यक्ष व हज कमेटी के सदस्य अमरद्दीन भुट्टो ने बीजेपी से त्यागपत्र देकर कांग्रेस का हाथ थामा।