बीकानेर। धर्म और राजनीति एक दूसरे के पूरक हैं। राजनीति और धर्म पति-पत्नी की तरह एक दूसरे के पूरक हैं। वर्तमान राजनीति में लोलुप, लोभी और स्वार्थी लोगों का जमावड़ा हो गया है। राज्य और समाज  के विकास के लिए कोई नहीं सोच रहा है। इसके कारण समाज में असहयोग, असहिष्णुता, चोरी, पाप, दुष्कर्म बढ़ रहे हैं। यह देश और राज्य के विकास के लिए घातक है। ब्रह्मचारी स्वामी श्रीधर प्रकाश ने  पत्रकारों से रू बरू होते हुए कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अनेकानेक भगवान पैदा हो गए हैं, जिसके कारण समाज में भ्रम की स्थिति है। समाज में शास्त्र विरुद्ध,वेद विहीन कार्य हो रहे हैं। समाज के विकास के  लिए अनुशासन जरूरी है। उन्होंने समाज में नारी को सम्मान देने की बात कही। महाराज श्री ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने धर्म की अनुपालना करते हुए काम करना चाहिए। राम मंदिर निर्माण पर हो रही  राजनीति को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जब सता में बैठे लोगों से मंदिर निर्माण नहीं होगा तो जन सैलाब अपने आप इस कार्य को अंजाज देगा।