कैंसर
बीकानेर। नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य से कैंसर पीडि़तों के उत्थान के लिये काम कर रही संजीवनी लाइफ बियोंड कैंसर की ओर से कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें  आचार्य  तुलसी कैंसर रिसर्च सेंटर में भर्ती 50 मरीजों को कंबलों का वितरण किया।संस्थान की  कोऑर्डिनेटर  अभिषेक जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार पटेल मेडिकल क ॉलेज के प्राचार्य डॉ  आर पी अग्रवाल, आचार्य तुलसी कैंसर रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ एम  आर बरडिया,  विभागाध्यक्ष एच  एस कुमार,डॉ आयुषी मलिक ने कंबल बांटे। इस मौके पर अग्रवाल ने कहा कि संस्था द्वारा मरीजों को  कंबलों का वितरण पुनीत कार्य हैं, इससे प्रेरणा लेक र अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को भी मरीजों की मदद  के लिए आगे आना चाहिए।उन्होंने कहा  कि संस्थान इसके लिए साधुवाद का पात्र है।
डॉ अग्रवाल ने  मरीजों को आत्मबल से रोग से  लडऩे की सलाह दी। साथ ही ऐसे आयोजनों से मरीजों के आत्मबल  बढऩे की बात कही। डॉ  बरडिया ने बताया कि वास्तव में कैंसर पीडि़तों के लिए यह संस्था सेवा भाव  का कार्य कर रही  है। इस अवसर पर डॉ एच एस गौरी,मीनाक्षी भाटिया, बंशीलाल प्रजापत भी मौजूद रहे।  कार्यक्र म का संचालन अनुराधा पारीक ने किया।