कहते हैं मेहनत से किए गए कार्य का परिणाम जरूर मिलता है और ऐसा ही हुआ है बीकानेर के आरजे रोहित के साथ। 92.7 बिग एफएम के आरजे रोहित का देश के सबसे प्रतिष्ठित रेडियो अवार्ड के लिए नोमिनेट हुआ है। इंडिया रेडियो फोरम द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ आरजे कैटेगरी के लिए रोहित का नॉमिनेशन हुआ है।

खास बात यह है कि रोहित का यह नॉमिनेशन उनको हिन्दी भाषी वर्ग के लिए किया गया है, जो अपने आप में गौरवमयी है। आरजे रोहित शर्मा लगातार बारह वर्षों से बीकानेर में 92.7 बिग एफएम में बिग आरजे के रूप में पहले दिन से वर्क कर रहे हैं।

रोहित को करें वोट

आरजे रोहित ने तो लगातार बीकानेरवासियों के लिए मनोरंजन और सामाजिक सरोकार में अपनी भूमिका निभाई है। अब बारी है जनता द्वारा वोटिंग करके रोहित को यह खास उपलब्धि दिलाने की।

वोटिंग के लिए www.indiaradioforum.com पर जाकर बेस्ट आरजे अवार्ड पर क्लिक करके अपनी ईमेल आईडी डालने पर नॉमिनेटेड आरजे की लिस्ट में देखने पर आरजे रोहित बिगएफएम हिन्दी पर क्लिक करने पर वह सबमिट हो जाएगा।

इस लिंक पर क्लिक करके अपना वोट दें

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdRIzIG7CTvHNzZSmg4NONk2YXBbBY5ctCWHxswrlNappxFXA/viewform